{"_id":"6683ef9abc5a26da83005099","slug":"chapter-2-promo-rhea-chakraborty-start-her-postcast-call-hersleft-bigger-gold-digger-than-sushmita-sen-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chapter 2 Promo: रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सुष्मिता सेन से बड़ी गोल्डडिगर, वीडियो देख दंग रह गए प्रशंसक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chapter 2 Promo: रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सुष्मिता सेन से बड़ी गोल्डडिगर, वीडियो देख दंग रह गए प्रशंसक
रिया चक्रवर्ती ने रोडीज में एक गैंग लीडर के तौर पर शोबिज की दुनिया में वापसी की। वहीं, अब वह अपने शो 'चैप्टर 2' के साथ पॉडकास्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी कड़ी में प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए अभिनेत्री ने पहले एपिसोड की एक दिलचस्प झलक साझा की है। इसमें वह बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रही हैं। प्रोमो में दोनों हसीनाओं को 'गोल्ड डिगर्स' के टैग पर चर्चा करते देखा जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
मंगलवार को, रिया चक्रवर्ती ने अपने नए शो 'चैप्टर 2' का प्रोमो जारी किया जिसकी शुरुआत रिया चक्रवर्ती के एक खुलासे से होती है। इसमें वह सुष्मिता सेन के सामने कहती हैं, 'इस कमरे में आपसे भी बड़ा गोल्ड डिगर है।' इस पर सुष्मिता पूछती हैं, सच में तो रिया कहती हैं, हां जी मैं।' प्रोमो में रिया को आगे यह भी कहते सुना जाता है कि नफरत चिल्लाकर कही जाती है, लेकिन प्यार महसूस किया जाता है। इसके अलावा सुष्मिता अपने बच्चों की परवरिश पर भी खुलकर बात की।
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
रिया चक्रवर्ती ने 'चैप्टर 2' के प्रोमो को कैप्शन दिया, 'मैं कल ही 32 साल की हो गई, और यह क्या यात्रा रही। ये पिछले चार साल परिवर्तन, विकास और संभलने के बारे में रहे हैं। खुद का एक ऐसा संस्करण जिसके बारे में मैं अब अच्छा महसूस कर रही हूं। जश्न मनाने के लिए, हम कुछ विशेष शुरू कर रहे हैं। कुछ अविश्वसनीय व्यक्तियों को आमंत्रित कर रहे हैं जिन्होंने जीवन में अपना चैप्टर 2 अपनाया है।'
रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में आगे लिखा, 'इस शो को शुरू करने के लिए सुष्मिता सेन से बेहतर मेहमान कोई नहीं हो सकता। मैं बचपन से ही उन्हें देखती रही हूं और मैं अब भी इस बात से आश्चर्यचकित हूं कि वह जीवन को कैसे चुनौती देती हैं और उसमें जीत हासिल करती हैं। हमने जीवन, प्रेम और विकास से जुड़ी सभी चीजों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की। सीक्वल आमतौर पर उबाऊ होते हैं, लेकिन यह नहीं है। स्टे ट्यून्ड चैप्टर 2।'
शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'चैप्टर 2 में सब कुछ होने वाला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो मजबूत महिलाएं।' वहीं सुष्मिता सेन की बेटी ने टिप्पणी की, 'यह क्या एपिसोड होगा। इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।