निर्देशक कबीर खान की फिल्मों का जो हाल बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है, उसके चलते उनकी अपनी ब्रांडिंग खतरे में हैं। कबीर की पिछली फिल्म ‘83’ ने इसके हीरो रणवीर सिंह का करियर हाशिये पर पहुंचा दिया था। और, अब बारी कार्तिक आर्यन की है। कबीर खान की नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहले दिन का कलेक्शन इतना ज्यादा कम है कि इस पर फिल्म जगत के लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। जी हां, फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहले दिन का कलेक्शन कार्तिक की पिछली फिल्म ‘शहजादा’ से भी कम रहा है।
2 of 5
भाग्यश्री बोरसे-चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
14 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं और इसके निर्देशक हैं ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्में बनाने वाले कबीर खान। कबीर खान की नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ पद्मश्री विजेता मुरलीकांत पेटकर की कहानी पर आधारित है और इसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत का ही किरदार निभाया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन का काम बहुत अच्छा है और फिल्म भी अच्छी है लेकिन दर्शकों का मानना है कि कमर्शियल सिनेमा के पैमाने पर ये फिल्म खरी नहीं उतरती।
Chandu Champion Review: कार्तिक आर्यन की मजबूत अदाकारी ने जीते दिल, पढ़िए कहानी के अलावा और कहां चूकी फिल्म
3 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक कलात्मक फिल्म के तौर पर बनी ‘चंदू चैंपियन’ की गिनती कार्तिक की बतौर अभिनेता एक बेहतरीन फिल्म के तौर पर हमेशा होती रहेगी लेकिन इस फिल्म की गिनती कार्तिक की सफल फिल्मों में हो सकेगी, इस पर संदेह है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और ये इसकी लागत करीब 140 करोड़ रुपये के हिसाब से काफी कम है। फिल्म की ये ओपनिंग तब है जब रिलीज के पहले दिन इस फिल्म के टिकट 150 रुपये में उपलब्ध रहे। फिल्म की बेहतर ओपनिंग न लगने के पीछे फिल्म की खराब मार्केटिंग को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। शुरुआती दिनों में ठीक ठाक हाइप बनाने मे सफल रही इस फिल्म की ट्रोलिंग कार्तिक की फोटोशॉप्ड फोटोज के वायरल होने के बाद शुरू हुई और इसी के बाद तमाम लोगों ने ये फिल्म देखने का मन बदल लिया।
4 of 5
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन की दो साल पहले रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के बाद से उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हो सकी है। 20 मई 2022 को रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने 14.11 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद पहले सप्ताहांत में 55.96 करोड़ रुपये और पहले सप्ताह में 92.05 करोड़ रुपये कमाए थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पक करीब 186 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही ये फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है।
5 of 5
शहजादा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के बाद पिछले साल 17 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘शहजादा’ ने छह करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और पहले सप्ताहांत में ही 20 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म सोमवार से ही ठंडी पड़ गई थी। पहले हफ्ते में सिर्फ 26 करोड़ रुपये कमा पाई इस फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.20 करोड़ रुपये ही हो सका था। इस फ्लॉप फिल्म के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की ओपनिंग 9.25 करोड़ रुपये रही लेकिन कुल 77.55 करोड़ रुपये कमा सकी इस फिल्म को भी हिट का तमगा नहीं मिल सका था।