शादी के सवाल पर सिंगर डांसर सपना चौधरी ने ऐसा करारा जवाब दिया, सुनकर मां खुश हो जाएंगी, लेकिन न जाने कितने चाहने वालों के दिल टूट जाएंगे।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक कार्यक्रम के दौरान इंटरव्यू में सपना चौधरी ने साफ लफ्जों में कह दिया कि वे उस लड़के से शादी करेंगी, जिसे उनकी मां पसंद करेंगी। लड़के को लेकर हर पसंद और नापसंद मां पर निर्भर करेगी। मां को जो पसंद आएगा, वो उनका हमसफर बन जाएगा।
इससे पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान जब सपना चौधरी से शादी को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके बारे में सपना चौधरी ने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगी। हां, जब भी अच्छा लड़का मिल जाएगा शादी कर लेंगी।
एक अन्य कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी से पूछा गया कि वे शादी कब करेगी? जवाब में सपना चौधरी ने कहा कि कभी भी नहीं, मैं शादी-वादी नहीं करना चाहती। वैसे भी जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या।
5 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : self
लेकिन एकदम से सपना चौधरी ने जवाब बदल दिया और कहा कि अभी अपने काम पर फोकस कर रही हूं। मेरा फोकस पैसों पर है। यह मेरी मर्जी है, जब मर्जी शादी करूं। जबकि सपना चौधरी के बारे में कहा जाता है कि वे मर्दों से नफरत करती हैं।