एक शख्स ने सपना चौधरी पर बंदूक तान दी, तो डांसर को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे जोर का थप्पड़ जड़ दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह सिंगर डांसर सपना का नया गाना है, जो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसमें सपना ठेठ हरियाणवी परिधान में नजर आ रही हैं और बेहद क्लासिक लग रही हैं।
मॉडर्न और ग्लैमरस लुक के बाद पारंपरिक परिधान में सपना का यह डांस वीडियो काफी मजेदार है। लोगों को भी यह गाना काफी पसंद आ रहा है, जिससे इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं।
वीडियो में सपना काफी बिंदास नजर आ रही हैं, लेकिन उनके तेवर तीखे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सपना पर एक शख्स सामने से बंदूक तान देता है ओर सपना उसे थप्पड़ जड़ देती हैं।
बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों जहां देश भर में और देश के बाहर भी स्टेज शो कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके नए-नए गाने और डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं।