सपना चौधरी का एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सपना की ड्रेस और उसकी अदाएं देखेंगे तो दिल हार जाएंगे। हाल ही में यह वीडियो अपलोड किया गया और इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। इसमें सपना चौधरी के साथ राखी सावंत भी नजर आ रही हैं। वे सपना के गाने पर उनके साथ ठुमके लगा रही हैं।
वीडियो में सपना चौधरी ग्रीन कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं राखी सावंत ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है। वीडियो देखकर यूजर कमेंट पर कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 से सुर्खियों में आईं। उसके बाद से सिंगर डांसर की पोपुलैरिटी तो बढ़ी ही, उनके डांस वीडियो की संख्या भी काफी बढ़ गई है।
वहीं सपना चौधरी को लोग इतना पसंद करने लगे हैं कि देश भर में उनके शो हो रहे हैं। बॉलीवुड से भी कई ऑफर उनके पास आ रहे हैं। कई मूवी में वे आइटम सॉन्ग कर भी चुकी हैं।