करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर पाकिस्तान के जवान थिरकते नजर जाए। इस मौके की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, आप भी देखिए।
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। इस बीच दोनों देशों ने एक साथ युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। इस समय यह युद्धाभ्यास चर्चा में है और उससे ज्यादा चर्चा में हैं भारत-पाकिस्तान के जवानों का एक साथ डांस, जो सपना चौधरी के गाने पर रहा।
दरअसल, एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों देशों के जवान सपना चौधरी के गाने पर जमकर नाच रहे हैं वो भी एक साथ। मंच पर कलाकार थिरक रहे हैं और नीचे जवान। देखने में आ रहा है कि युद्धाभ्यास के बीच आराम देने के लिए यह कार्यक्रम हुआ था।
बता दें कि यह युद्धाभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा कराया गया था, जो 24-29 अगस्त तक चला। इस युद्धाभ्यास में भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ के सदस्य देश रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान शामिल हुए।
इस युद्धाभ्यास का मकसद आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना था। इन देशों के करीब तीन हजार सैनिकों इस सैन्य अभ्यास में शामिल हुए। चूंकि इस सैन्य अभ्यास में भारत और पाकिस्तान के सैनिक दोनों साथ शामिल हुए, ऐसे में देश और दुनिया दोनों की निगाहें इस पर टिकीं थीं।