भारत और पाकिस्तान का रिश्ता हमेशा से कुछ ऐसा रहा है कि लोगों के दिलों में बस इसकी नफरत भरी तस्वीर ही ऊभर कर आती है। आज ओवल में होने वाले
भारत-पाक फाइनल मैच को लेकर भी फैंस में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस भले ही आज एक-दूसरे के आमने-सामने हों लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों और बॉलीवुड की हसीनाओं का रिश्ता नफरत नहीं, बल्कि प्यार और मोहब्बत का रहा है।
70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा रीना रॉय ने 1983 में पाक क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी। इस रिश्ते ने उस दौरान खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। किसी भारतीय लड़की का पाकिस्तानी लड़के के साथ शादी करना उस वक्त काफी बड़ी बात थी। रीना और मोहसिन की शादी ज्यादा नहीं टिक पाई और दोनों की राहें बाद में अलग हो गईं। दोनों की साथ में एक बेटी भी है।
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी पाक क्रिकेटर के साथ जुड़ा है। अच्छे-अच्छों को आउट करने वाले वसीम अकरम सुष्मिता की खूबसूरती पर फिसल गए थे। दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी जिसे उन्होंनो जज किया था। दोनों का रिश्ता केवल 6 महीने ही चल पाया था।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी शायद सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक है। सानिया के अपने मंगेतर से सगाई तोड़ने के कुछ ही महीनों बाद शोएब से उनके अफेयर की खबरें आईं थीं। दोनों के शादी के फैसले पर जहां उनका परिवार साथ खड़ा था वहीं कई लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे।
जीनत अमान बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में थीं और इमरान खान पाक क्रिकेट टीम के चॉकलेट ब्वॉय हुआ करते थे। जीनत और इमरान की मुलाकात पाकिस्तान में हुई थी जब जीनत वहां एक टूर के सिलसिले में गई थीं। दोनों का अफेयर काफी टाइम तक चला था।