Celina Jaitly: समलैंगिक विवाह पर आए फैसले पर सेलिना जेटली ने जताई निराशा, बोलीं- कोई गलत मांग नहीं की जा रही
किसी जमाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रहीं सेलिना जेटली बेशक पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सेलिना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जिन पर उनके प्रशंसक खूब प्यार बरसाते हैं। सेलिना जेटली एक बार फिर चर्चा में हैं और वजह सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक विवाह को मंजूरी न मिलना है। फैसले के बाद, अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इस पर अपनी निराशा व्यक्त की है।
Chandramukhi 2: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना की 'चंद्रमुखी 2', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
सेलिना ने आगे कहा कि, 'शादी और परिवार का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है, जो एक इंसान के पास हो सकता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि संसद स्पेशल मैरिज एक्ट को उन्नत करेगी और इसे लिंग तटस्थ बनाएगी। मैं समलैंगिक जोड़ों को दिए जा सकने वाले अधिकारों और लाभों की जांच करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी।' अभिनेत्री के अनुसार, यह सही दिशा में एक कदम है क्योंकि रोम सिर्फ एक दिन में नहीं बना था।
Pulkit Samrat: नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते थे पुलकित सम्राट! 'फुकरे 3' फेम अभिनेता ने सुनाया मजेदार किस्सा
सेलिना जेटली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'जानशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें फरदीन खान मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह 'नो एंट्री', 'मनी है तो हनी है','अपना सपना मनी मनी', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'पेइंग गेस्ट्स' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।