अवैध खनन के मामले में आईएएस अफसर बी. चंद्रकला पर सीबीआई ने छापेमारी की। चंद्रकला पर गलत ढंग से पट्टे देने के आरोप लगे हैं। भले ही चंद्रकला छापेमारी की वजह से चर्चा में हों लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई आईएएस ऑफिसर के किरदार पर्दे पर दिखाई दिए जिन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल से दर्शकों का दिल जीत लिया। आगे की स्लाइड में देखिए फिल्मों में निभाए गए आईएएस के किरदार...
बी.चंद्रकला से मेल खाते हैं बॉलीवुड के ये IAS अफसर, एक ने तो इंतकाम लेने के लिए पास की सिविल परीक्षा
अभय देओल
फिल्ममेकर दिबाकर बनर्जी की फिल्म शंघाई में अभय देओल ने एक आईएएस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म पॉलीटिकल थ्रिलर पर आधारित है। जो ग्रीक लेखक वासिलिस वासिलिकोस की किताब जेड से प्रेरित है। अभय देओल ने आईएएस ऑफिसर टी.ए. कृष्णन का किरदार निभाया है।
राजकुमार राव
अपनी एक्टिंग स्किल से राजकुमार राव पिछले पूरे साल छाए रहे। उनकी कुछ फिल्मों की बात करें तो राजकुमार राव की न्यूटन ऑस्कर में एंट्री पाने में कामयाब रही, वहीं बहन होगी तेरी और बरेली की बर्फी में क्रिटिक्स ने उन्हें खूब सराहा। मई 2018 में राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना में उन्होंने एक आईएएस अफसर सत्येंद्र मिश्रा (सत्तू) की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आरती शुक्ला (कृति खरबंदा) शादी के लिए सत्तू को ठुकरा देती हैं जिसके बाद सीधा-साधा सत्तू एंग्रीमैन बन जाता है और आईएएस अफसर बनकर आरती शुक्ला से बदला लेता है।
सूर्यवंशम
सूर्यवंशम टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल रोल है। वहीं उनकी पत्नी के किरदार में साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सौंदर्या रघु हैं। सौंदर्या ने फिल्म में एक आईएएस का किरदार निभाए हैं। बता दें कि सौंदर्या ने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है।
कोयलांचल
डायरेक्टर आशु त्रिखा की फिल्म कोयलांचल (Koyelaanchal) में सुनील शेट्टी ने आईएएस अफसर का किरदार निभाया है। वहीं विनोद खन्ना ने एक माफिया डॉन बने हैं। फिल्म कोल माफियाओं पर आधारित है।