फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम के बाद अब जाह्नवी को भी मिली कांस में एंट्री, वजह बनीं श्रीदेवी

Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Cannes 2018 Special Tribute For Sridevi Titan Reginald F. Lewis Film Honours
Janhvi Kapoor and Sridevi

कांस फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर के बाद अब उनकी छोटी बहन जाह्नवी कपूर भी शामिल होंगी। हालांकि, वह सोनम की तरह किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए नहीं जाने वाली हैं। ना ही उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की यहां स्क्रीनिंग होने वाली हैं। मगर इन सबसे बढ़कर एक खास वजह से इस मशहूर फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने उन्हें न्योता भेजा है।

Cannes 2018 Special Tribute For Sridevi Titan Reginald F. Lewis Film Honours
Sridevi

जाह्नवी कपूर के साथ बहन खुशी कपूर और उनके पापा बोनी कपूर भी कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। यहां वह श्रीदेवी को मिलने वाले सम्मान को ग्रहण करने जाएंगे। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक कांस फिल्म फेस्टिवल में श्रीदेवी को टाइटन रीगनॉल्ड एफ. लूइस फिल्म हॉनर्स दिया जाएगा। श्रीदेवी को यह सम्मान फिल्मों में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है।

Cannes 2018 Special Tribute For Sridevi Titan Reginald F. Lewis Film Honours
sridevi unseen pictures
कांस फिल्म फेस्टिवल में श्रीदेवी के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन 16 मई को किया जाएगा। बोनी कपूर ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे खुशी है कि दुनिया भर में श्रीदेवी के काम को मान्यता दी जा रही है। उनकी कमी हमें खलती है, मगर इस बात की तसल्ली है कि वह अपने काम के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2018 Special Tribute For Sridevi Titan Reginald F. Lewis Film Honours
जाह्नवी कपूर

जिस कार्यक्रम के दौरान श्रीदेवी को यह सम्मान दिया जाएगा, वहां डॉक्यूमेंट्री 'रीगनॉल्ड एफ. लूइस एंड द मेकिंग ऑफ अ बिलियन डॉलर एम्पायर' की भी स्क्रीनिंग होगी। बता दें कि श्रीदेवी की भतीजी और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी कांस फिल्म महोत्सव में शिरकत करने वाली हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक वह यहां 14-15 मई को रहेंगी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह श्रीदेवी के सम्मान समारोह में भी शिरकत करेंगी या नहीं।

विज्ञापन
Cannes 2018 Special Tribute For Sridevi Titan Reginald F. Lewis Film Honours
श्रीदेवी

कांस के पहले श्रीदेवी के अभिनय को राष्ट्रीय पुरस्कार के जरिए भी सम्मानित किया गया है। उन्हें उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इससे पहले लॉस एंजेलिस फिल्म फेस्टिवल और ऑस्कर अवॉर्ड के मंच पर भी बॉलीवुड की 'चांदनी' को याद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed