फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Breathe Into The Shadows season 2 teaser out Abhishek Bachchan show gets darker show release date announced

Breathe Into The Shadows 2: क्या इस बार होंगी छह और हत्याएं? 'ब्रीथ इन टू शैडोज- 2' के टीजर में मिले कई संकेत

Fri, 21 Oct 2022 05:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 05:19 PM IST
सार

 'ब्रीथ इन टू शैडोज' के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन और संयमी खेर के किरदारों को उलझा हुआ दिखाया गया है।

विज्ञापन
Breathe Into The Shadows season 2 teaser out Abhishek Bachchan show gets darker show release date announced
Breathe InTo The Shadows 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Breathe Into The Shadows 2: प्राइम वीडियो ने 'ब्रीथ इनटू द शैडोज' के नए सीजन का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस वेब सीरीज में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ अमित साध, नित्या मेनन और संयमी खेर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि 'ब्रीथ इनटू द शैडोज' का दूसरा सीजन 9 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। बता दें कि मयंक शर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के पहले सीजन से ही अभिषेक बच्चन ने अपना डेजिटिल डेब्यू किया था। 

विज्ञापन

अभिषेक ने सोशल मीडिया पर सीरीज का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “चार डाउन, अब छह बचे हैं। #BreatheIntoTheShadows, नया सीजन, 9 नवंबर।" 27-सेकंड के टीजर की शुरुआत पिछले सीजन की झलकियां दिखाईं जाती हैं, जिसमें हत्याएं और दिल्ली में आयोजित रामलीला का एक लंबा शॉट होता है। स्क्रीन पर टेक्स्ट आता है, फोर डाउन, बता दें कि पिछले सीजन में चार हत्याएं होती हैं। इसके तुरंत बाद नए सीजन के शॉट्स आते हैं, जिसके ऊपर लिखा होता है 'सिक्स टू गो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि 'ब्रीथ इनटू द शैडो' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। नए सीजन की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है। इस शो में अभिषेक एक मनोवैज्ञानिक के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं, अमित साध- पुलिस अधिकारी और नित्या मेनन अभिषेक की पत्नी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed