Breathe Into The Shadows 2: क्या इस बार होंगी छह और हत्याएं? 'ब्रीथ इन टू शैडोज- 2' के टीजर में मिले कई संकेत
'ब्रीथ इन टू शैडोज' के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन और संयमी खेर के किरदारों को उलझा हुआ दिखाया गया है।
विस्तार
Breathe Into The Shadows 2: प्राइम वीडियो ने 'ब्रीथ इनटू द शैडोज' के नए सीजन का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस वेब सीरीज में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ अमित साध, नित्या मेनन और संयमी खेर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि 'ब्रीथ इनटू द शैडोज' का दूसरा सीजन 9 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। बता दें कि मयंक शर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के पहले सीजन से ही अभिषेक बच्चन ने अपना डेजिटिल डेब्यू किया था।
अभिषेक ने सोशल मीडिया पर सीरीज का टीजर शेयर करते हुए लिखा, “चार डाउन, अब छह बचे हैं। #BreatheIntoTheShadows, नया सीजन, 9 नवंबर।" 27-सेकंड के टीजर की शुरुआत पिछले सीजन की झलकियां दिखाईं जाती हैं, जिसमें हत्याएं और दिल्ली में आयोजित रामलीला का एक लंबा शॉट होता है। स्क्रीन पर टेक्स्ट आता है, फोर डाउन, बता दें कि पिछले सीजन में चार हत्याएं होती हैं। इसके तुरंत बाद नए सीजन के शॉट्स आते हैं, जिसके ऊपर लिखा होता है 'सिक्स टू गो'।
गौरतलब है कि 'ब्रीथ इनटू द शैडो' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। नए सीजन की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है। इस शो में अभिषेक एक मनोवैज्ञानिक के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं, अमित साध- पुलिस अधिकारी और नित्या मेनन अभिषेक की पत्नी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।
