बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपने फैंस को एक-के-बाद-एक खुशखबरी दे रहे हैं। जी हां, रणबीर कपूर ने भले ही बड़े पर्दे से चार साल तक दूरी बनाए रखी थी, लेकिन आलिया से शादी, ब्रह्मास्त्र की झलक, जल्द बाप बनने की खबर और फिर शमशेरा का टीजर जारी कर वह किसी-न-किसी रूप में अपने प्रशंसकों से जुड़े रहे। वहीं अब अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म - शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है। जी हां, रणबीर की दोनों फिल्मों का 3डी ट्रेलर एक दिन रिलीज होने वाला। यदि आप भी उनकी अपकमिंग फिल्मों के ट्रेलर का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
Big Announcement: इस दिन सिनेमाघरों में दिखेंगे 'अवतार 2' और 'ब्रह्मास्त्र' के 3डी ट्रेलर, साथ में यशराज ने 'शमशेरा' का ट्रेलर भी जोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन