{"_id":"62ab973a11db3b2abb5ef48f","slug":"brahmastra-to-shiva-khuda-gawah-zakhm-nagarjuna-akkineni-bollywood-movie-list-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagarjuna: नागार्जुन ने ऐसे तय किया 'शिवा' से 'ब्रह्मास्त्र' तक का सफर, ये रहीं उनकी अब तक की बॉलीवुड फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nagarjuna: नागार्जुन ने ऐसे तय किया 'शिवा' से 'ब्रह्मास्त्र' तक का सफर, ये रहीं उनकी अब तक की बॉलीवुड फिल्में
Fri, 17 Jun 2022 11:51 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में
- फोटो : insta
अभिनेता नागार्जुन इस समय आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का हिस्सा हैं। वह इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब वह किसी बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे हों। नागार्जुन का बॉलीवुड इंडस्ट्री से पुराना नाता रहा है। वह कई फिल्मों में नजर शानदार किरदार में नजर आ चुके हैं और ये फिल्में लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं, उनकी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
शिवा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवा (1990)
अभिनेता नागार्जुन की फिल्म 'शिवा' को रामगोपाल वर्मा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म पहली तेलुगू फिल्म शिवा की रीमेक थी जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस फिल्म ने सफलता का परचम लहरा दिया था।
अभिनेता नागार्जुन की फिल्म 'शिवा' को रामगोपाल वर्मा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म पहली तेलुगू फिल्म शिवा की रीमेक थी जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस फिल्म ने सफलता का परचम लहरा दिया था।
द्रोही फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रोही (1992)
फिल्म शिवा के बाद राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म द्रोही लेकर आए जिसमें एक बार फिर से अभिनेता नागार्जुन को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में नागार्जुन ने सीरियल किलर की भूमिका अदा की थी। जो एक लड़की (उर्मिला मातोंडकर) से प्यार कर बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदा गवाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खुदा गवाह (1992)
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'खुदा गवाह' जबरदस्त हिट रही थी, इस फिल्म में नागार्जुन ने पुलिसवाले राजा मिर्जा का किरदार अदा किया था और उनके अपोजटिज फिल्म में अभिनेत्री श्रीदेवी थीं।
विज्ञापन
क्रिमिनल फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिमिनल (1995)
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्रिमिनल' में नागार्जुन एक ऐसे डॉक्टर की भूमिका में दिखे थे, जिसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था। जानकारी के मुताबिक, यह अमेरिकी फिल्म 'दि प्यूजिटिव' की रीमेक थी।