अभिनेता रणबीर कपूर अपनी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में एक बार फिर वह आलिया की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने आलिया की तुलना बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से कर डाली। गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला गाना 'केसरिया...' रिलीज हुआ है। एक लाइव चैट के दौरान रणबीर ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान वह आलिया की तारीफ करते नजर आए।
Brahmastra: रणबीर कपूर ने बिग बी से की आलिया की तुलना, इस फिल्म को देखकर रह गए थे दंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन