मनोरंजन की बात हो तो फैंस बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की खबरों की हर जानकारी रखना चाहते हैं, वहीं स्टार्स की जिंदगी में क्या चल रहा है, इसे लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिलती है। इसलिए सितारे भी चाहे कहीं ट्रिप पर जा रहे हों या उनकी जिंदगी के खूबसूरत लम्हें हो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम जानते हैं कि किसी सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके अलावा वह इन दिनों इस समय अपनी प्रेग्नेंसी और आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद पहली बार पति रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र के सिलसिले में मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान आलिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से भी तस्वीरें साझा की हैं।
3 of 11
सरगुन मेहता
- फोटो : insta
अभिनेत्री सरगुन मेहता टीवी पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीर व वीडियो साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने जो लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं ,उनमें वह अपने पालतू बुलडॉग को घुमाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "देसी कार्दशियन आली फोटो नी लगदी??" (देसी कार्दशियन वाली फोटो नहीं लगती??)।
4 of 11
मृणाल ठाकुर
- फोटो : insta
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन वह अब भी इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के फ्रॉक सूट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
5 of 11
हुमा कुरैशी
- फोटो : insta
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर से अपनी वेब सीरीज महारानी के सीजन 2 से धमाका करने को तैयार हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी इस आगामी वेब सीरीज के प्रमोशन के मौके पर रेड कलर के आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनका स्टनिंग लुक नजर आ रहा है।