रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। काफी दिनों से फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। वहीं मेकर्स और स्टारकास्ट में फिल्म को लेकर बॉयकॉट का डर बना हुआ है। इसके अलावा पाइरेसी को लेकर भी कहीं न कहीं डर सता रहा है। वहीं रणबीर कपूर की पिछली फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। इसके अलावा रणबीर अपने 15 साल के करियर में करीब 7 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। उनकी डेब्यू और आखिरी फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। तो कहीं 'शमरेशा' की फ्लॉप का असर 'ब्रह्मास्त्र' पर तो नहीं होगा? चलिए जानते हैं रणबीर की अब तक की फ्लॉप फिल्मों के बारे में-
Ranbir Kapoor: 15 साल के करियर में 7 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं रणबीर, ब्रह्मास्त्र से फिर बुलंद होंगे सितारे!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 07 Sep 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन