फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: तेलुगू फिल्म के आगे फिसड्डी साबित हुए अक्षय-आमिर, ‘कार्तिकेय 2’ ने इतनी कमाई कर छोड़ा पीछे

Thu, 18 Aug 2022 08:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 18 Aug 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Week 1 Collection laal singh chaddha raksha bandhan karthikeya 2 viruman Dobaaraa Prediction
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत से ही साउथ की फिल्मों के आगे बॉलीवुड का जादू नहीं चल पा रहा है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती नजर आ रही हैं। दोनों ही फिल्मों का प्रदर्शन दिन-ब-दिन घटता जा रहा है, तो साउथ की छोटे बजट की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ के सामने आमिर और अक्षय दोनों ही फिसड्डी साबित हो रहे हैं। बुधवार को हुई फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके हिसाब से भी बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई हैं। 

Box Office Report Week 1 Collection laal singh chaddha raksha bandhan karthikeya 2 viruman Dobaaraa Prediction
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के सात दिन बाद भी 50 करोड़ रुपये कमाने में सफल नहीं हो पाई है। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो मंगलवार को हुई 2.11 करोड़ रुपये से भी कम है। ऐसे में आसार लग रहे हैं कि ‘रक्षा बंधन’ का हाल भी इस साल रिलीज हुई अक्षय की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बच्चन पांडे’ जैसा होने वाला है। वहीं, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 38.82 करोड़ रुपये हो गया है। 

Box Office Report Week 1 Collection laal singh chaddha raksha bandhan karthikeya 2 viruman Dobaaraa Prediction
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा
‘लाल सिंह चड्ढा’ से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने का भी आमिर खान को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। फिल्म रिलीज से पहले ही विरोध का सामना कर रही थी, जो बाद में भी जारी रहा और दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। मंगलवार को फिल्म ने जहां 2.47 करोड़ का कारोबार किया था, तो सातवें दिन महज 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस तरह 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का कुल कलेक्शन अब 50.3 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Week 1 Collection laal singh chaddha raksha bandhan karthikeya 2 viruman Dobaaraa Prediction
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को कांटे की टक्कर दे रही है। वहीं, फिल्म तेलुगू के साथ हिंदी दर्शकों को भी लुभाने में कामयाब हो रही है। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो ‘लाल सिंह चड्ढा’ और 'रक्षा बंधन' से ज्यादा है। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दो दिन बाद सिनेमाघरों में आई थी और अब तक अपने आधे बजट को निकालने में सफल रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन 24.90 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Report Week 1 Collection laal singh chaddha raksha bandhan karthikeya 2 viruman Dobaaraa Prediction
फिल्म विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विरुमन
कार्थी स्टारर 'विरुमन' एम. मुथैया द्वारा निर्देशित और लिखित है। फिल्म ने जहां सोमवार को 6.6 करोड़ रुपये और मंगलवार को 1.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो अब इसकी कमाई में गिरावट आई है। बुधवार को आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म की कमाई अब 33.61 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed