जनवरी के महीने के शानदार गुजरने के बाद अब फिल्मी दुनिया के लोगों को फरवरी से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस महीने में भी कई फिल्में टिकट खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, लेकिन उससे पहले सिनेमाघरों में लगी फिल्मों पर बात कर लेते है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फाइटर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वहीं, साउथ की फिल्म हनुमान की ब्लॉकबस्टर कमाई अब भी जारी है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया...
Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम पांडेय पर एफआईआर, मैनेजर निकिता के खिलाफ भी मामला दर्ज
2 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान ने टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ा दिया था। अपनी नई फिल्म फाइटर के लिए भी निर्देशक ने फिर से वही तारीख चुनी थी, लेकिन इस बार उनकी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। शानदार ओपनिंग मिलने के बाद वीकडेज में फिल्म की रफ्तार काफी कम हो गई।
3 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले सप्ताह में फिल्म ने 146.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे सप्ताहांत में फिल्म की रफ्तार में थोड़ी तेजी दिखाई दे रही है। शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 10वें दिन फिल्म ने थोड़े सुधार के साथ 10.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही, फिल्म की कुल कमाई अब 162.75 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि रविवार के दिन कमाई के आकड़े में अच्छा सुधार दर्ज किया जा सकता है।
4 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बाद भी हनुमान का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन जारी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 99.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 58.65 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अपना जलवा जारी रखते हुए 23.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
5 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चौथे शनिवार को फिल्म ने तीन करोड़ 48 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 185.30 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को आसानी से छू लेगी।
12th Fail Flop Forecast: रिलीज से पहले 12वीं फेल को इस समीक्षक ने बताया फ्लॉप, यूपी के बदायूं से खास कनेक्शन