सिनेमाघरों में हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' रिलीज हुई है। बहुत से समीक्षकों ने इस फिल्म की सराहना की है। वहीं, इन दिनों बड़े पर्दे पर 'छावा' भी प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि होली के दिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
Milind Soman: होली पर मिलिंद सोमन ने फैंस को पढ़ाया फिटनेस का पाठ, कसरत करते हुए शेयर कीं झलकियां
2 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब
सोशल मीडिया पर तारीफ, लेकिन कलेक्शन फीका
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। रितेश शाह की लिखी इस फिल्म में जॉन की अदाकारी की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है। लोगों को जेपी सिंह का किरदार काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हालांकि, पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन फीका नजर आया है।
Elvish Yadav: सुदेश लहरी ने उड़ाया एल्विश यादव का मजाक, पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बहुत कुछ कहा
3 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन हुई इतनी कमाई
फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन 'द डिप्लोमैट' ने धीमी शुरुआत की है। होली के दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जॉन जैसे सितारे को देखते हुए फिल्म के इस कलेक्शन को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। आने वाले दो दिन यानी शनिवार और रविवार फिल्म के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे ही 'द डिप्लोमैट' का टिकट खिड़की पर भविष्य तय हो सकेगा।
4 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा' ने फिर पकड़ी रफ्तार
बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक शानदार कारोबार किया है। 29वें दिन इस फिल्म के कलेक्शन में 61.11 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। पांचवें शुक्रवार को इस फिल्म ने सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
5 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
600 करोड़ी क्लब का बनेगी हिस्सा?
इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 546.75 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को यह फिल्म 550 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 600 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो सकती है।