फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shahid kriti starrer Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya sells 10000 tickets in Advance Booking know details

TBMAUJ: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने एडवांस में बेचे 10000 टिकट, पहले दिन होगी इतने करोड़ की ओपनिंग!

Thu, 08 Feb 2024 12:46 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 12:46 AM IST
सार

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग मंगलवार दोपहर से शुरू हुईं है, मेकर्स को उम्मीद है कि एडवांस बुकिंग में टिकटों की संख्या 25000-30000 तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
shahid kriti starrer Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya sells 10000 tickets in Advance Booking know details
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर और कृति सैनन अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से जारी है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसकी एडवांस बुकिंग भी जारी है। फिल्म नौ फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज में अब बस सिर्फ एक दिन बाकी है। ऐसे में एडवांस बुकिंग फिल्म की फर्स्ट डे की ओपनिंग बड़ी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन




 
Trending Videos

एडवांस बुकिंग में टिकटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग मंगलवार दोपहर से शुरू हुईं है, ऐसे में अभी तक की बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। हालांकि, आज टिकटों की एडवांस बुकिंग की संख्या डबल हो सकती है। मेकर्स को उम्मीद है कि एडवांस बुकिंग में टिकटों की संख्या 25000-30000 तक पहुंच सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस अनोखी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन के लिए पीवीआर और देश के शीर्ष मल्टीप्लेक्स में 10000 से अधिक टिकट बेची हैं। ऐसे में यह फिल्म 6-7 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेती दिख रही है। हालांकि, ये ओपनिंग ज्यादा तो नहीं है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स है, जिससे अगले कुछ दिनों में कलेक्शन बढ़ सकती है।

Humraaz 2: 22 साल बाद हमराज 2 पर शुरू हो रहा काम? अब्बास-मस्तान की फिल्म में फिर दिखेंगे बॉबी देओल-अक्षय खन्ना

 
विज्ञापन

फिल्म में ये कलाकार

फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा, डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र, राकेश बेदी और राजेश कुमार जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह निर्देशित किया है। वहीं, जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इस का निर्माण किया गया है।

Sushmita Sen: 'आर्या अंतिम वार' स्टार सुष्मिता ने की सलमान की तारीफ, बोलीं - मेरी हाइट से नहीं हुए इंसिक्योर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed