अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है । फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो चुके हैं । शानदार प्रदर्शन करते हुए 16वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की है । इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 208 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है ।
200 करोड़ से भी आगे निकली अजय की 'तानाजी', 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई दीपिका की 'छपाक', जानें कलेक्शन
'तानाजी' ने पहले हफ्ते 118.91 करोड़ और दूसरे हफ्ते 78.54 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 5.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। तानाजी इस साल की पहली 200 करोड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म के वीकेंड पर और अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
'तानाजी' में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं, उनके किरदार का नाम उदय भान है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की । रिलीज से पहले तक यह फिल्म काफी चर्चा में रही । अच्छी कहानी और बेहतरीन अदाकारी के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । पहले हफ्ते की धीमी रफ्तार के बाद साफ हो गया था कि दूसरे हफ्ते फिल्म के लिए टिके रहना आसान नहीं होगा। तीसरे हफ्ते 'छपाक' ज्यादातर सिनेमाघरों से उतर गई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 35 करोड़ के करीब है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की लागत 35 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं।
कंगना रनौत ने बेटियों और मांओं को समर्पित किया पद्मश्री, पंगा की निर्देशक ने दी इस अंदाज में बधाई