निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर ने रिलीज के 11वें दिन ही 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए इस साल अब तक सबसे ज्याद कमाई करने वाली फिल्म कबीर सिंह का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कबीर सिंह कमाई के 250 करोड़ रुपये के आंकड़े तक रिलीज के 22वें दिन पहुंची थी।
यशराज फिल्म्स की सुपर एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर का तहलका बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे हफ्ते भी जारी है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर को सात करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई की। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई सात करोड़ 10 लाख रुपये और तमिल व तेलुगू संस्करणओं की कमाई 50 लाख रुपये शामिल है। शुक्रवार के आखिरी शो तक फिल्म वॉर की कमाई 245 करोड़ 95 लाख रुपये हो चुकी थी।
3 of 4
The Sky is Pink and war film
- फोटो : file photo
शनिवार को फिल्म वॉर को वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला और फिल्म दिखा रहे हिंदी पट्टी के सिनेमाघरों में दर्शकों ने नई रिलीज फिल्म द स्काई इज पिंक की बजाय वॉर को ज्यादा तवज्जो दी। रात तक के शोज की एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म वॉर ने शनिवार को 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने दुनिया के दूसरे देशों में कमाई को जोड़ने पर पहले हफ्ते में ही 350 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
4 of 4
kabir singh
- फोटो : social media
इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के पास रहा है। कबीर सिंह ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में 22वें दिन तक आकर 250 करोड़ रुपये कमाए थे।
पढ़ें: निक से शादी करने के बाद ऐसा महसूस करती हैं प्रियंका चोपड़ा, बताया श्रीमती जोनस बनने का एहसास