वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की सराहना मिल रही है। यह फिल्म ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म है। आज से 29 साल पहले आई फिल्म ‘बॉर्डर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। ‘बॉर्डर 2’ में ‘बॉर्डर’ फिल्म की कास्ट से सिर्फ सनी देओल ही हैं। ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के मौके पर जानते हैं ‘बॉर्डर’ फिल्म की कास्ट, किरदार और अब क्या करते हैं वो कलाकार…
ये है ‘बॉर्डर’ फिल्म की कहानी
‘बॉर्डर’ फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से प्रेरित है। जहां राजस्थान के लांग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टांक रेजिमेण्ट का सामना करते हैं। फिल्म की कास्ट में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में तब्बू और पूजा भट्ट ने भी अहम किरदार निभाए हैं। ‘बॉर्डर 2’ में भी अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी जैसे किरदार नजर आए हैं।
2 of 9
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल (मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी)
सनी देओल ने फिल्म ‘बॉर्डर’ में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल निभाया था। सनी देओल अब 68 साल के हो गए हैं। लेकिन सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म में फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाया है।
3 of 9
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना (लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान)
अक्षय खन्ना ने ‘बॉर्डर’ में सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान का रोल निभाया था। अब अक्षय खन्ना 50 साल के पूरे हो चुके हैं। वो अभी भी फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय हैं। अक्षय आखिरी बार पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए हैं।
4 of 9
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी (भैरोसिंह राठौड़)
सुनील शेट्टी ने फिल्म में भैरोंसिंह राठौड़ का किरदार निभाया था। सुनील शेट्टी अब 64 साल के हो गए हैं। हालांकि, वो अभी भी फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में सक्रिय हैं। आखिरी बार सुनील शेट्टी आखिरी बार वेब सीरीज ‘हंटर’ में नजर आए थे। वो अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।
5 of 9
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ (विंग कमांडर बाजवा)
‘बॉर्डर’ में जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में विंग कमांडर बाजवा का रोल निभाया था। 68 साल की उम्र में भी जैकी श्रॉफ फिल्मों में सक्रिय हैं। वो आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे।