4 साल बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। रानी आखरी बार 'मर्दानी' फिल्म में नजर आई थीं। इस बार वो 'हिचकी' फिल्म के जरिए एक गंभीर विषय को लेकर आई हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी ने 'हिचकी' फिल्म का मुंबई में प्रीमियर रखा जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पहुंचे।
'हिचकी' के प्रीमियर पर सुष्मिता सेन, रेखा, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर, बोनी कपूर, नील नितिन मुकेश, तुषार कपूर और जितेन्द्र के अलावा कई और एक्टर्स भी नजर आए। वैसे तो किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग रिलीज के एक या दो दिन पहले रखी जाती है ऐसे में इस फिल्म का प्रीमियर एक हफ्ते पहले रखा गया।
इस मौके पर शिल्पा और सुष्मिता सेन काले रंग के टॉप में नजर आईं। 'हिचकी' फिल्म से रानी मुखर्जी को काफी उम्मीदें है। रानी मुखर्जी का नाम बॉलीवुड की उन एक्टर्स में शुमार है जो किसी भी तरह के रोल में जान फूंक देती हैं।
रानी 'हम-तुम' और 'ब्लैक' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्ममेफयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। फिल्म 'हिचकी' यशराज बैनर तले बन रही है जिसमें रानी मुखर्जी एक ऐसे टीचर का किरदार निभाएंगी जिसे नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इस फिल्म का खास उद्देश्य यह है कि कैसे एक शारीरिक कमजोर व्यक्ति अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर सफलता की बुलंदियों तक पहुंचता है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
इस फिल्म के प्रमोशन का मेकर्स ने नया तरीका निकाला है। रानी मुखर्जी अलग-अलग स्टार्स से मिलकर उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी मुश्किल परिस्थिति के बारे में जानने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान और हाल ही में कटरीना कैफ से मुलाकात भी की।