दिवंगत श्रीदेवी की बॉयोपिक को लेकर फिल्मकार बोनी कपूर का ताजा बयान फैंस को निराश कर सकता है। श्रीदेवी की बॉयोपिक पर बोनी नेकहा है कि वह अपनी पत्नी और दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन पर कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। हाल ही में एक सवाल के जवाब में बोनी कपूर ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है, मैं श्रीदेवी की बायोपिक पर काम नहीं कर रहा हूं।
बोनी ने आगे कहा है, मेरी अभी इस दिशा में काम करने की कोई योजना नही है। मैंने सिर्फ शीर्षक को दर्ज और नाम को कॉपीराइट कराया है। जिससे कि कोई भी उनके नाम का गलत प्रयोग न कर सके। वहीं पूछने पर कि भविष्य में इस पर काम कर सकते हैं, बोनी कपूर कहते हैं, हम यह नहीं जानते हैं कि भविष्य में क्या होने वाला है।
बॉलीवुड की चांदनी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उनकी अदाकारी और व्यक्तित्व को भुला पाना नामुमकिन हैं। बता दें बेटियों के बाद अब श्रीदेवी के पति बोनी कपूर उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं। दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी एक तमिल फिल्म प्रोड्यूस करना चाहती थी।
इस बात का खुलासा बोनी कपूर ने हाल ही में किया है। उन्होंने अपने एक इंटव्यू में कहा है कि श्रीदेवी चाहती थी फिल्म में अजीत काम करें। श्रीदेवी की इस इच्छा को पूरा करते हुए बोनी कपूर ने पिंक का तमिल वर्जन बनाने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि बोनी कपूर अपने जीवन की कहानी को कॉपीराइट करना चाहते हैं।
साथ ही कहा जा रहा है कि श्रीदेवी पर किताबों की भी योजना बनाई जा रही है। सूत्र ने कहा, कई पत्रकारों और लेखकों ने बोनी से संपर्क किया है और वह बहुत जल्द श्रीदेवी पर लिखने के लिए किसी का चयन करेंगे। बोनी के इस बयान से 2019 में श्रीदेवी की बायोग्राफी पर काम शुरू होने की बहुत कम सम्भावनाएं हैं।