अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद लगातार उनकी मौत के कारणों पर कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन सब के बीच श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दुबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। चार अधिकारियों की एक टीम ने बोनी का ऑडियो और वीडियो बयान रिकॉर्ड किया है।
सूत्रों ने बताया कि ये बयान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा 'रशीद अस्पताल' के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों का भी ब्यान दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि उस रात जिन लोगों ने सबसे पहले उन्हें देखा था उनके मुताबिक, अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी सांसें रुक चुकी थीं। डॉक्टरों ने जैसे ही यह बताया कि अब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रही, बोनी कपूर जमीन पर गिर पड़े।
बोनी कपूर के साथ अस्पताल पहुंचे पांच और लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत जांच के लिए ले गए। वहां पहले उनका ब्लड प्रेशर जांचा गया और एक इंजेक्शन के साथ कुछ गोलियां दी गईं। इसके बाद बोनी ने तीन कॉल दुबई और मुंबई के अपने कुछ दोस्तों को कीं।