साल 2013 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'रामलीला' को लेकर कॉपीराइट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म का निर्माण इरॉस इंटरनेशन ने किया था वहीं भंसाली प्रोडक्शंस इस फिल्म में सह निर्माता के रूप में था। बीते सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों के बीच के कॉपीराइट विवाद में इरॉस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड को तीन हफ्ते के भीतर भंसाली प्रोडक्शन्स को 19.39 लाख रुपये देने का आदेश दिया है।
इरॉस की हॉलीवुड स्टूडियो से डील पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट, भंसाली को मिलेंगे इतने लाख रुपये
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 07 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन