हाल ही में प्रिया प्रकाश के जादू ने सबको अपना दीवाना बना डाला था। लेकिन इस कड़ी में एक लड़की का और नाम जुड़ गया है। दरअसल, फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के एक गाने से इस लड़की ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है।
गाना 'बॉम डीगी-डीगी' में दिखाई दे रही इस लड़की का नाम साक्षी मलिक है जिसके सोशल मीडिया पर कई चाहने वाले इकठ्ठे हो गए हैं। सॉन्ग में इस एक्ट्रेस ने लाल रंग का टॉप और काले शॉट के साथ चश्मा पहना हुआ है जिसमें वह काफी आकर्षक लग रही हैं।
जब से यह गाना लॉन्च हुआ है तब से चारों ओर साक्षी की ही चर्चा चल रही है। यहां तक कि रातोंरात बॉलीवुड में साक्षी की भी बातें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स में साक्षी को बहुत प्यार मिल रहा है। इसपर साक्षी का कहना है कि उन्हें यह सब एक सपने जैसा लग रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि वह कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन मॉडलिंग के लिए वह हमेशा तैयार थीं। बता दें कि साक्षी दिल्ली से हैं और बीटेक में ग्रेजुएट हैं। साक्षी एमबीए करना चाहती हैं। लेकिन इससे पहले अब वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।
आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स है। इस फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के महज दो दिन का समय और बाकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2 मार्च को अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' रिलीज हो रही है जिस वजह से ज्यादातर स्क्रीन्स पर नई फिल्म का कब्जा रहेगा। ऐसे में इसकी कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है।