बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक्टिंग, अलग-अलग शानदार किरदार, फैशन सेंस और लाइफस्टाइल समेत हर एक चीज पर खासा गौर फरमाते और लोगों का ध्यान आकर्षित करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये सेलेब्स समय-समय पर बेबाकी से साथ बड़ा बयान देकर भी लाइमलाइट में आ जाते हैं। यही कारण है कि दर्शक जिस स्टार से रिलेट कर पाते हैं, उनके फैन बन जाते हैं, और उनकी हर एक एक्टिविटी पर बारीकी से नजरें गड़ाए रखते हैं। हालांकि, ये नामचीन हस्तियां कभी-कभी तो कुछ भी कह और कर गुजर जाती हैं, लेकिन समय बीतने के साथ इन्हें उस चीज का पछतावा होता है। तो आइए आज बॉलीवुड सितारों और उन्हें उनके किस किए पर सबसे ज्यादा पछतावा है, यह जान लेते हैं-
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी जमीन से जुड़े हुए हैं। एसआरके को अक्सर अपने फैंस के साथ प्यार से मिलते, और स्माइल के साथ लोगों का दिल जीतते देखा जाता है। वर्ष 2018 में फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख ने चार वर्ष का ब्रेक लिया था। हालांकि, जब उन्होंने फिल्म 'पठान' से वापसी की, तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स धाराशायी कर दिए। अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' और 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। जनता का प्यार और प्यारी सी फैमिली के बावजूद शाहरुख को भी एक बात का मलाल है। एसआरके को पछतावा है कि वह अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार अच्छे से जाहिर नहीं कर पाए थे।
3 of 6
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अब पर्दे से ब्रेक ले चुकी हैं। ट्विंकल अब बतौर राइटर सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, ट्विंकल का मानना है कि 'मेला' फिल्म करने के बाद उन पर खराब एक्टिंग का दाग लग गया, जो आज तक नहीं हट सका है। इस कारण ट्विंकल को फिल्म 'मेला' करने का काफी मलाल है।
Darasing Khurana: दारासिंग खुराना ने UNICEF इंडिया से मिलाया हाथ, इस खास मुहिम के लिए करेंगे काम
4 of 6
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'पू' यानी करीना कपूर 42 की उम्र में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। शादी और दो बच्चों के बाद भी करीना ने एक्टिंग की दुनिया में खुद की जगह को कायम रखा है। बेबो जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, इस स्टारडम भरी लाइफ में करीना को भी एक बात का पछतावा है। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने बेहद कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, जिस कारण वह अपनी कॉलेज लाइफ एन्जॉय नहीं कर पाईं। करीना को अब इस चीज का काफी मलाल है।
Archana Puran: 'कॉमेडी का मतलब बदलाव है', अर्चना पूरन सिंह ने कपिल द्वारा उनका मजाक उड़ाए जाने का किया बचाव
5 of 6
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। सीरीज को दर्शकों के जरिए काफी सराहा गया। वहीं, एक्टर जल्द ही कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। हालांकि, किए पर पछतावा होने वाले सितारों की लिस्ट में शाहिद कपूर का भी नाम शुमार है। शाहिद को आज तक फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' को ठुकराने का मलाल है।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आई थीं जया बच्चन, बेटी ने किया खुलासा