Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Stars Faced clashed With Their Family Krushna Abhishek Aamir khan Ameesha Patel

Bollywood Stars: घरवालों से हुई इन सितारों की तकरार, किसी का प्रॉपर्टी तो किसी का लेन-देन को लेकर हुआ झगड़ा

Tue, 26 Nov 2024 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Nov 2024 02:53 PM IST
सार

Bollywood Celebs: कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा के रिश्तों में आई तल्खी से सब परिचित हैं। हालांकि, अब इनके बीच का मन-मुटाव दूर हो गया है। हाल ही में गोविंदा भांजे कृष्णा के साथ  'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Faced clashed With Their Family Krushna Abhishek Aamir khan Ameesha Patel
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसा, प्रॉपर्टी या कोई तल्ख टिप्पणी ऐसी चीजे हैं, जिनकी वजह से अच्छे-अच्छों की दोस्ती टूट जाएं। खून के रिश्तों में खिंचाव आ जाएं। ऐसा सिर्फ आम लोगों के साथ नहीं होता, बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी देखने को मिलता है। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच कई वर्षों तक मतभेद रहे। कथित तौर पर एक कॉमेडी शो में कृष्णा की टिप्पणी से गोविंदा आहत हो गए। उन्होंने इसे खुद से जोड़कर देखा। हालांकि, अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आगामी एपिसोड में गोविंदा नजर आएंगे। जारी प्रोमो में वे और कृष्णा गले मिलते दिखे हैं, जिससे माना जा रहा है कि दोनों के बीच मन-मुटाव खत्म हो गया। वैसे गोविंदा और कृष्णा के अलावा और भी सितारे हैं, जिनका अपने घरवालों से झगड़ा हो चुका है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Bollywood Stars Faced clashed With Their Family Krushna Abhishek Aamir khan Ameesha Patel
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

माता-पिता से हुई अमीषा पटेल की तकरार
अभिनेत्री अमीषा पटेल का झगड़ा अपने माता-पिता से ही रहा। दरअसल, अमीषा अपने अभिभावकों से झगड़ा करके फिल्म इंडस्ट्री में आईं। अभिनेत्री ने बाद में अपने माता-पिता पर ही धोखा देने का आरोप लगाया। अमीषा पटेल ने अपने माता-पिता पर केस कर दिया था। उन्होंने उन पर उनके करोड़ों रुपये के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 
International Emmy Awards 2024: वीर दास ने होस्ट किए अवॉर्ड्स, रेड कार्पेट पर आदित्य रॉय कपूर पर ठहरीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Stars Faced clashed With Their Family Krushna Abhishek Aamir khan Ameesha Patel
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

आमिर खान का भाई से रहा झगड़ा
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में है। उनका अपने भाई फैसल खान से झगड़ा रहा। दोनों भाई फिल्म 'मेला' में साथ नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की अपने भाई फैसल खान से बिल्कुल नहीं बनती है। फैसल खान ने अपने भाई आमिर पर उन्हें घर में कैद करने का आरोप लगाया था। इसके चलते आमिर और उनके पिता ताहिर हुसैन भी आमने-सामने आ गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जहां फैजल की कस्टडी उनके पिता को दे दी गई थी। 
Box Office Report: लाखों में सिमटी 'भूल भुलैया 3' की कमाई, मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल 'आई वॉन्ट टू टॉक'
 

विज्ञापन

Bollywood Stars Faced clashed With Their Family Krushna Abhishek Aamir khan Ameesha Patel
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui

नवाजुद्दीन के भाई ने लगाया था आरोप
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी अपने भाई से झगड़ा रहा है। यूं तो बीते दिनों अभिनेता अपनी जीवन संगिनी के साथ हुए कानूनी झगड़े को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। हालांकि, इनके बीच की चीजें अब सामान्य हो गई हैं। पत्नी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपने भाई से भी झगड़ा हो चुका है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमशुद्दीन ने उन पर सौ करोड़ रुपये की की प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया था।
Naga Chaitanya Sobhita: शादी से पहले नागा चैतन्य-सोभिता धुलिपाला की नई तस्वीरें वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed