दिल्ली के निर्भया कांड की पुनरावृत्ति हैदराबाद में दिखी है। हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए यहां कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया। इस घटना पर कई फिल्मी सितारों ने दुख जाहिर किया है।
हैदराबाद की घटना पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया गुस्सा और बिग बॉस के लिए सलमान की बढ़ी फीस, पांच खबरें
टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 इन दिनों खूब छाया हुआ है। शो में दर्शकों को खूब मसाला देखने को मिल रहा है। यही वजह कि इस शो ने टीआरपी में लंबी छलांग लगा दी है। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि सलमान खान शो को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सलमान को मोटी फीस देने की फैसला किया है।
बिग बॉस ने बढ़ाई सलमान खान की फीस, अब हर ऐपिसोड के लिए लेंगे इतने करोड़ रुपये
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब ढ़ाई हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। समय-समय पर उनका हालचाल लेने कोई न कोई बड़ी हस्ती पहुंचती रहती है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी लता दीदी से मिलने अस्पताल पहुंचे।
लता मंगेशकर से अस्पताल में मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, 18 दिनों से हैं भर्ती
कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले सिंगर और रैपर बादशाह ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस सफर को तय करना बादशाह के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। बादशाह ने इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं। ये कामयाबी, ये शोहरत बादशाह को ऐसे ही नहीं मिली। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत और स्ट्रगल करना पड़ा। यहां तक कि एक वक्त ऐसा आया जब बादशाह को उनकी गर्लफ्रेंड भी छोड़कर चली गई थी।
प्यार में धोखा खाकर बना इस रैपर का करियर, रणबीर से सलमान तक के लिए गा चुके हैं गानें
बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए छह लोग नॉमिनेटड हैं। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। ऐसे में हर कोई इस सोच में होगा कि आखिर इस हफ्ते कौन घर से बाहर जाएगा। वीकेंड का वार में कौन सा सदस्य घर से बाहर होगा अब इस बात का खुलासा हो गया है।
Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में घर से बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, नॉमिनेटड छह सदस्यों में नहीं था शामिल