अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का 17 अक्तूबर को जन्मदिन होता है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से बेहद खास पहचान कायम की। बारिश में भीगता हुआ उनका सुपरहिट गाना 'आज रपट जाए' आज भी लाखों दिलों को झूमने के लिए मजबूर कर देता है। स्मिता पहली ऐसी हीरोइन थीं जिन्होंने बारिश में हीरो के साथ रोमांस और डांस किया। साड़ी में भीगती स्मिता पाटिल के इस गाने ने बॉलीवुड फिल्मों में एक नया दौरा शुरू कर दिया था। यह दौर आज भी कायम है। स्मिता पाटिल के 63वें जन्मदिन पर आज हम आपको उन हीरोइनों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने उनकी तरह बारिश में हीरो के साथ डांस किया और गाने हिट भी रहे।
गाना- आज रपट जाएं
फिल्म- 'नमक हलाल'
गाना- 'काटे नहीं कटते'
फिल्म- 'मिस्टर इंडिया'
गाना- 'टिप टिप बरसा पानी'
फिल्म- मोहरा
गाना- बहका है मन कहीं
फिल्म- चमेली