पुराने दौर की फिल्मों में किन्नर या तो किसी फनी सिचुएशन में या फिर मस्ती मजाक के लिए ही नजर आते थे। समय बीता तो कहानी में बदलाव हुआ और फिर फिल्मों में किन्नर ऐसे रोल में नजर आए कि शायद उनके बिना फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी। पहले के समय में अभिनेता भी इस तरह के किरदार निभाने से बहुत हिचकते थे, लेकिन फिर आशुतोष राणा और परेश रावल जैसे एक्टर्स ने फिल्मों में किन्नर के किरदार में शानदार अभिनय से जान फूंक दी। इसके बाद एक्टर्स भी अब इस तरह के रोल करने लगे हैं। राजपाल यादव की फिल्म 'अर्ध' भी एक ऐसे शख्स की कहानी बताती है जो मुंबई में अपने जीवनयापन के लिए आदमी से किन्नर बनने पर मजबूर हो जाता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुख्य रूप से किन्नरों के किरदार पर आधारित हैं।
Ardh: राजपाल यादव की 'अर्ध' से पहले इन फिल्मों में दिखाई किन्नरों की कहानी, खौफ से भर देगा आशुतोष राणा का रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 07 Jun 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन