फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की कॉस्ट्यूम पहनते हैं हीरो-हीरोइन, फिर क्या होता है उन ड्रेस का?

Mon, 24 Jul 2017 08:14 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
bollywood hero heroine costume after shooting
बॉलीवुड

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल पूरे हो चुके हैं। इन 100 सालों में एक्टर-एक्ट्रेस की कॉस्ट्यूम में काफी बदलाव आया है। इनमें से कुछ कॉस्ट्यूम ऐसे रहे जो काफी लोकप्रिय हुए। लेकिन दर्शकों के मन में एक सवाल हमेशा आता होगा कि फिल्म खत्म होने के बाद इन कॉस्ट्यूम का क्या होता है। आज हम आपको बताते हैं कि जिन कपड़ों पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं उनका बाद में क्या किया जाता है।

bollywood hero heroine costume after shooting
बॉलीवुड

फिल्मों में इस्तेमाल के बाद हीरो-हीरोइन के कपड़े को नीलाम किए जाने की परंपरा काफी पुरानी है। फिल्म जंगली में शम्मी कपूर ने जो स्कार्फ बांधा था बाद में उसकी नीलामी कर दी गई ‌थी। शम्मी कपूर का ये स्कार्फ एक लाख 56 हजार रुपए में बिका था।

bollywood hero heroine costume after shooting
बॉलीवुड

संजय लीला भंसाली की हर फिल्‍म में एक्टर-एक्ट्रेस के कपड़े काफी महंगे होते हैं। फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित ने 'मार डाला' गाने में 15 लाख रुपए की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में कई महंगे स्टोन लगे हुए थे। फिल्म के बाद इस ड्रेस को 3 करोड़ रुपए में नीलाम कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood hero heroine costume after shooting
बॉलीवुड

इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म रावन की ड्रेस, 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान खान की तौलिया, फिल्म 'लगान' में आमिर खान का बैट और माधुरी दीक्षित की धक-धक गान की ड्रेस को लाखों रुपए में नीलाम किया गया जा चुका है। इस नीलामी से मिले पैसों को चैरिटी में दे दिया जाता है।

विज्ञापन
bollywood hero heroine costume after shooting
बॉलीवुड

नीलामी के अलावा एक्टर-एक्ट्रेस की इन ड्रेस को फिल्म खत्म होने के बाद एक बॉक्स में रख दिया जाता है। बॉक्स के ऊपर लेबल लगा दिए जाते हैं। जिससे पता चले कि ये ड्रेस किस फिल्म में इस्तेमाल की गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed