{"_id":"5d19d64d8ebc3e3c823c1d56","slug":"bollywood-film-scene-shot-in-thunder-lightning-and-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इन फिल्मों में खुद 'मानसून' बना किरदार, एक-एक सीन ने दिलों को छुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इन फिल्मों में खुद 'मानसून' बना किरदार, एक-एक सीन ने दिलों को छुआ
Mon, 01 Jul 2019 03:15 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
monsoon
- फोटो : social media
तपती धूप में हर किसी को मानसून का इंतजार होता है । अब जब मानसून ने दस्तक दे दी है तो हम आपको बॉलीवुड के उन सीन के बारे में बताते हैं जो बारिश के समय फिल्माए गए । फिल्म के किरदारों ने बारिश में फिल्माए गए इन सीन को इतना बखूबी निभाया कि अमर कर दिया । बारिश के ये सीन दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब रहे थे । जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके सीन के बारे में...
Kaala Karikalan
काला- साल 2018 में आई फिल्म 'काला' में रजनीकांत ने कमाल की एक्टिंग की थी । इसमें रजनीकांत का एक फाइट सीन था । जिसे मरीन ड्राइव पर शूट किया था । इस सीन में रजनी छाता लेकर पूरा फाइट सीन करते हैं । अंधेरी रात, गरजते बादल और तेज बारिश के बीच ये सीन बखूबी शूट हुआ । दर्शकों ने इस सीन पर खूब तालियां बजाई थीं ।
kagaz ke phool
- फोटो : social media
कागज के फूल- फिल्म मेकर गुरु दत्त ने 1989 में एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था 'कागज के फूल' । इस फिल्म का भी एक सीन बारिश में शूट हुआ था । इस सीन में गुरु दत्त पेड़ के नीचे खड़ी वहीदा रहमान को देखते हैं । जो बारिश में ठंड से कांप रही हैं। गुरु दत्त उनके पास जाते हैं और कहते हैं कि आप अपना गर्म कोट क्यों नहीं लाईं । तब वहीदा कहती हैं जुकाम मुफ्त में मिलता है, गर्म कोट के पैसे लगते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
dil se
- फोटो : social media
दिल से- मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान और मनीषा कोईराला ने दमदार एक्टिंग की थी । इस फिल्म में भी एक सीन बारिश में शूट हुआ । सीन में शाहरुख अपनी सिगरेट जलाने के लिए लाइटर ढूंढते हैं । तभी उन्हें एहसास होता है कि उनके पास कोई खड़ा है । हवा के झोके से मनीषा कोईराला के बाल उड़ते हैं और उनका चेहरा दिखता है । मनीषा को देखते ही फिल्म के किरदार अमर यानी शाहरुख को उनसे प्यार हो जाता है ।
विज्ञापन
mashaal
- फोटो : social media
मशाल- यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म मशाल में दिलीप कुमार ने एक जर्नलिस्ट का रोल निभाया था । दिलीप कुमार मुंबई की बारिश में अपना घर और ऑफिस दोनों खो देते हैं। बारिश में ही दिलीप कुमार और वहीदा रहमान धीरे-धीरे चलते नजर आते हैं । तभी वहीदा को दर्द उठता है । फिल्म में वहीदा, दिलीप की पत्नी बनी हैं । दिलीप मदद के लिए चिल्लाते हैं । उनकी मदद के लिए कोई नहीं आता । ये एक दुखद सीन था जिसने दर्शकों के दिल को छुआ था ।