अपने स्वैग के लिए मशहूर दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसीलिए उनका मायानगरी के एयरपोर्ट पर काफी समय से आना जाना लगा है। वहीं इनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हो जाती हैं। बीते दिन की यह तस्वीर भी आते ही सोशल मीडिया पर फैल गई है। ऑरेंज रंग के क्रॉप टॉप और व्हाइट फ्लेयर्ड जीन्स के साथ दिशा अपने इस एयरपोर्ट लुक में अपनी एब्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।
2 of 6
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आज के गोविंदा कहे जाने वाले एक्टर वरुण धवन हर दम अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। इसीलिए वह अक्सर जिम से निकलते हुए स्पॉट किए जाते हैं। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 की शूटिंग खत्म कर अब वह अगली फिल्म कुली नंबर 1 की तैयारी कर रहे हैं।
3 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से मशहूर हुई तारा सुतारिया भी बीते दिन मायानगरी में यहां स्पॉट हुईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मरजांवां पर काम कर रही तारा जल्द ही अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करेंगी। इनकी अगली फिल्म सुनील शेट्टी के बेटे आहान के साथ है। यह फिल्म साउथ की आर एक्स 100 का हिन्दी रीमेक होगी।
4 of 6
मृणाल ठाकुर और ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन सभी कलाकारों के अलावा मायानगरी में रोशन परिवार के ऋतिक रोशन भी नज़र आए। बता दें कि ऋतिक अपनी फिल्म सुपर 30 का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ फिल्म की को-स्टार मृनाल ठाकुर भी नजर आईं। दोनों की जोड़ी इस तस्वीर में काफी अच्छी लग रही है। फिल्म में भी दोनों एक दूसरे के लव इंट्रस्ट प्ले कर रहे हैं।
5 of 6
ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मायानगरी की सड़कों पर घूमते हुए धड़क स्टार ईशान खट्टर भी स्पॉट हुए। इनके साथ यहां गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी थे। दोनों इस रेस्त्रां से निकलते हुए नज़र आए।