{"_id":"5bf239bfbdec22698a47190f","slug":"bollywood-celebs-like-salman-khan-rakhi-sawant-educational-qualifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोई है अनपढ़ तो किसी के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोई है अनपढ़ तो किसी के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs
एक्टर्स की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हर दर्शक उत्सुक रहता है। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस उनके बारे में हर छोटी-बड़ी खबरें जानता चाहते हैं। अब एक्टर्स की पढ़ाई की बात ही ले लीजिए। आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठता होगा कि आपके फेवरेट स्टार्स आखिर कहां तक पढ़े हैं। तो आपको बता दें बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
Trending Videos
कंगना रनौत
कंगना रनौत
बॉलीवुड में अपने दम पर फिल्में हिट करवाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत कंगना 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया और मॉडलिंग के लिए दिल्ली फिर मुंबई आ गई। कंगना कई बार यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था।

Salman Khan
सलमान खान
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन जरूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।

rakhi sawant
- फोटो : Instagram
राखी सावंत
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पॉपुलर राखी सावंत इन दिनों रेसलिंग में रूचि दिखा रही हैं। अपने आइटम डांस से सभी का दिल जीतने वाली राखी का असली नाम नीरू भेदा है। राखी ने कॉलेज तक पढ़ाई की है। राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की भी पढ़ाई में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही। अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की उसके बाद वो बैंकॉक में मार्शल आर्ट सीखने चले गए।