दशहरा त्योहार को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार पर बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं त्यौहार पर किस अंदाज में बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है।
2 of 8
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों को दशहरे की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'जब आप उस चीज का सामना करते हैं, जिससे आप डरते हैं, तब आप उस जीवन को जीना शुरू करते हैं, जो आप हमेशा से जीना चाहते थे'।
Vishwambhara Teaser: 'विश्वंभरा' का टीजर जारी, विजयदशमी पर बुरी ताकतों से लड़ते दिखे चिरंजीवी
3 of 8
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'आप खुद से ही सबसे बड़ा युद्ध लड़ते हैं। जब आप इससे जीत जाएंगे, आप सब कुछ जीत जाएंगे'।
Lucky Baskhar: अन्य संस्करणों के मुकाबले हिंदी में देर से रिलीज होगी 'लकी भास्कर', इस वजह से लिया गया ये फैसला
4 of 8
कंंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनौत ने लिखा, 'बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं'।
Game Changer Postpone: चिरंजीवी ने रोका बेटे राम चरण की फिल्म का रास्ता, आगे खिसकी 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट
5 of 8
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दशहरा की शुभकामनाएं अपने प्रशंसकों को दी हैं। उन्होंने लिखा,'आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। ये त्योहार आपके जीवन में खुशियां और शांति लाए। ये दिन हम सभी के जीवन को रोशन कर जाए'।
Pushpa 2: दर्शकों को अपने किरदार से चौंकाने को अल्लू अर्जुन तैयार, पुष्पा के सीक्वल पर आई यह नई जानकारी