बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में दीपिका और प्रियंका के तो हाथ पीले हो गए लेकिन अभी कपिल शर्मा और राखी सावंत की शादी भी सिर पर है। कपिल शर्मा 12 दिसंबर को तो राखी 31 दिसंबर को शादी करेंगी। लेकिन यहां बात करेंगे उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जो शादी के बाद फिल्में छोड़ घर बैठ गईं। इस बीच प्रियंका और दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी नजर डालेंगे...
सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी कर बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। उनकी आखिरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' (2001) में रिलीज हुई थी। इसके बाद ट्विकंल खन्ना प्रोड्यूसिंग में हाथ अाजमा रही हैं।
सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन साल 2002 में गोल्डी बहल से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उनको आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में एक छोटे से रोल में देखा गया था। बता दें कि वह रियलिटी शो में नजर आती रहती हैं। फिलहाल वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही थीं लेकिन अब देश लौट चुकी हैं।
80 के दशक में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार रहीं कभी मंदाकिनी भी जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह गईं। उन्होंने साल 1990 में मोंक से शादी कर ली। उनकी आखिरी फिल्म मेरा साथी (1985) थी। मंदाकिनी का नाम दाउद से जुड़ने के बाद उनका करियर गिरता चला गया।
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की। उन्होंने साल 2005 में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर एक्टिंग छोड़ दी। उन्हें आखिरी बार साल 2004 में फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। बता दें कि महेश बाबू तेलूगू फिल्म के सुपरस्टार हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर झंडे लहराती है।