इन बॉलीवुड हीरोइनों के पास वाकई कोई काम नहीं है। फिल्में और एक्टिंग करते तो आजकल बिलकुल नहीं दिखतीं लेकिन हर दूसरी पार्टी में जरूर दिख जाती हैं। लाइमलाइट में बने रहना तो कोई इनसे सीखे। यकीन न हो तो आगे तस्वीरें देख लीजिए।
इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं
सबसे ताजा उदाहरण हैं स्नेहा उलाल का जिनका शायद आप नाम भी भूल चुके होंगे। सलमान खान के साथ पहली फिल्म 'लकी' में काम करने वाली औऱ फिर सालों के लिए बड़े पर्दे से गायब हो चुकीं स्नेहा अचानक ही पार्टियां करते दिखने लगी हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ भी पार्टी करते हुए तस्वीर डाली। इससे तो यही साबित होता है कि स्नेहा के पास पार्टी करने का बहुत वक्त है।
इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं
स्नेहा सलमान खान से दोस्ती बनाए रखने के लिए उनकी बहन अर्पिता की गोदभराई में भी दिखी थीं। जाने माने चेहरों के बीच अचानक इतने साल बाद स्नेहा का दिखना बड़ा ताज्जुब भरा था।
इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं
अमीषा पटेल के तो क्या कहने! उन्हें देख कर तो लगता है कि बॉलीवुड की सारी पार्टियों में जाना और सेल्फीज खींचना उन्हीं की जिम्मेदारी बन गई है। सलमान खान के बर्थडे से लेकर ऋतिक की पार्टी तक, अमीषा कुछ नहीं छोड़तीं। बड़े बड़े सितारों के साथ जैसे ही मौका मिले वे तुरंत तस्वीरें खिंचवा लेती हैं। फिल्में न सही, पार्टी में भी उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिल जाता होगा!
इतनी खाली हैं ये हीरोइनें कि हर पार्टी में दिख जाती हैं
अमृता अरोड़ा का भी कुछ ऐसा ही हाल है। मलाइका की बहन अमृता मलाइका के ससुराल यानी खान परिवार के हर एक पार्टी-फंक्शन में दिख जाती हैं। फिल्में छोड़ चुकी अमृता लगता है, बॉलीवुड सितारों का साथ और स्टारडम नहीं छोड़ पा रहीं। सिर्फ अपनी बहन की ही नहीं, बी टाउन और यहां तक की क्रिकेटरों की लगभग हर शादी-पार्टी में अमृता शिरकत कर लेती हैं।