हिंदी सिनेमा में खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। पुराने समय से लेकर अब तक ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनकी सुंदरता पर फैंस आज भी मर मिटते हैं। कुछ लोगों की सुंदरता देखने के बाद ऐसा लगता है कि ईश्वर ने उनको फुर्सत से बनाया है। कुछ लोग नेचुरली सुंदर होते हैं वहीं कुछ लोग इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। सर्जरी के द्वारा कई अभिनेत्रियों ने खुद को खूबसूरत बनाया है। वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने सर्जरी के जरिए अपनी सूरत ही बिगाड़ की। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं-
Celebs: इन अभिनेत्रियों ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराई थी कास्मेटिक सर्जरी, उल्टा पड़ा दांव और बिगाड़ ली शक्ल
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया की प्यारी मुस्कान और खूबसूरत चेहरे को भला कौन भूला सकता है, लेकिन खूबसूरत होंठ पाने की चाह में आयशा ने लिप सर्जरी क्या करवाई, जिसके बाद उनका तो पूरा हुलिया ही बदल गया। सर्जरी से पहले खूबसूरत दिखने वाली आयशा का चेहरा सर्जरी के बाद बदसूरत सा लगने लगा था।
इसे भी पढ़ें- Aashhiqui 3: 'आशिकी 3' में नई हीरोइन के चेहरे पर दांव खेलेंगे मुकेश भट्ट, फातिमा सना शेख नहीं होंगी हिस्सा
कोएना मित्रा
गलत सर्जरी का सबसे ज्यादा असर कोएना मित्रा पर पड़ा। हिट आइटम नंबरों पर डांस करके बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री ने नाक की सर्जरी कराई थी। लेकिन सर्जरी का दांव उल्टा पड़ गया और उनकी हड्डियों में सूजन आने लगी थी। इस बात खुलासा खुद कोएना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इसके कारण कोएना का करियर तबाह हो गया।
सारा खान
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान शो विदाई में नजर आई थीं। उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। अभिनेत्री ने भी अपने लिप्स की सर्जरी कराई थी, जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का सामना करा पड़ा था। सर्जरी के बाद सारा के होंठ काफी अजीब लगने लगे थे।
वाणी कपूर
शुद्ध देसी रोमांस में लोगों को दीवाना बनाने वाली वाणी कपूर ने भी अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई हुई है। लेकिन सर्जरी के बाद में एक्ट्रेस पहले से भी ज्यादा खराब नजर आने लगीं।