फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fatima sana shaikh is not part of aashiqui 3 mukesh bhatt reveals details of lead actress with kartik aaryan

Aashhiqui 3: 'आशिकी 3' में नई हीरोइन के चेहरे पर दांव खेलेंगे मुकेश भट्ट, फातिमा सना शेख नहीं होंगी हिस्सा

Sat, 01 Jul 2023 02:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 01 Jul 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
fatima sana shaikh is not part of aashiqui 3 mukesh bhatt reveals details of lead actress with kartik aaryan
फातिमा सना शेख, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'आशिकी 2' ने बड़े पर्दे पर धमाका किया था। यह फिल्म और इसके गानें दोनों ही जबरदस्त थे। अब फैंस को आशिकी 3 का बेसब्री से इंतजार है। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म को मुकेश भट्ट ही निर्देशित कर रहे हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही थीं। बीते दिनों फातिमा सना शेख का भी नाम सामने आया था। अब मुकेश भट्ट ने इस फिल्म की डिटेल्स पर से पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन

फातिमा नहीं बनेंगी आशिकी 3 की हीरोइन
फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने हाल ही में एक वेबसाइट से बात की। इस दौरान उनसे आशिकी 3 में फातिमा सना शेख का नाम जुड़ने को लेकर सवाल किया गया। इसपर मुकेश भट्ट ने कहा, नहीं यह अभिनेत्री नहीं हैं, जिनका आपने नाम लिया है। मुझे नहीं पता कि यह बात कहां से सामने आ रही है। मुकेश भट्ट आगे कहते हैं कि हमने हीरो को लॉक कर लिया है। हर कोई आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के बारे में जानता है। मुकेश भट्ट ने आगे कहा, फीमेल लीड को लेकर कास्टिंग का मुश्किल काम स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद किया जाएगा। स्क्रिप्ट के बिना फिल्म कुछ भी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें- Singer Ranjit Sidhu: पंजाबी गायक रणजीत सिद्धू ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स को नए चेहरे की तलाश
लीडिंग एक्ट्रेस के बारे बात करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा कि हम कार्तिक के अपोजिट किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि आशिकी के लिए नया चेहरा काफी बड़ा रहा था। इसलिए हो सकता है कि हम किसी नई लड़की को कास्ट करें, लेकिन अभी मैं किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हूं। मुकेश भट्ट ने फिल्म के म्यूजिक के बारे में बात करते हुए कहा, आशिकी 1 और 2 की जान इसका म्यूजिक ही था। इसीलिए हम आशिकी 3 के लिए उतना ही बढ़िया म्यूजिक स्कोर चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed