70 के दशक में बॉलीवुड अभिनेता मजहर खान ने कई बड़ी फिल्मों से नाम कमाया था। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘शान’ के मशहूर गाने अब्बदुल है मेरा नाम सबकी खबर रखता हूं से मिली। मजहर खान ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म ‘संपर्क’ से की थी। लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते थे। दरअसल, उनकी शादी उस वक्त की सबसे बड़ी अदाकारा जीनत अमान से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 'शान' फिल्म में ही हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस शादी को खूब लाइमलाइट मिली। लेकिन जीनत को नहीं पता था कि उन्हें इस शादी में अभी बहुत कुछ देखना है। जीनत की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आ गया था जब वह अपनी शादी से बेहद परेशान थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों का तलाह होने जा रहा था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि तलाक से पहले मजहर खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानिए जीनत और मजहर की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा।
Death Anniversary: जीनत के साथ मारपीट करते थे उनके पति मजहर खान, इस वजह से तलाक से पहले दुनिया को कह गए अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन