फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में
शाहरुख खान का डायलॉग है 'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी भी एक ही बार करते हैं'। पर्दे पर देखकर लगता है कि हीरो-हीरोइन को एक बार ही प्यार होता है, सब बहुत अच्छा सा लेकिन हकीकत इससे बहुत जुदा है। असल जिंदगी में
बॉलीवुड हीरोइनों को अक्सर दो बच्चों के बाप पसंद आते हैं और फिर ये हीरोइनें अड़ जाती हैं इन्हीं से शादी करने पर। बॉलीवुड में ऐसी हीरोइनें की लिस्ट लंबी है। हम लाए हैं उन हीरोइनों की लिस्ट, जिन्होंने पहले से शादीशुदा और तलाकशुदा मर्दों से शादी की।
शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना तक, शादीशुदा मर्दों पर आया इन हीरोइनों का दिल, बन गई दूसरी बीवी
2 of 13
करीना कपूर खान सैफ अली खान
करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उनके पति सैफ ने कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा किया है। आपको बता दें कि बेबो के पति सैफ पहले भी एक शादी कर चुके हैं। अभिनेत्री अमृता सिंह से सैफ को दो बच्चे भी हैं। करीना सैफ की दूसरी पत्नी हैं।
शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना तक, शादीशुदा मर्दों पर आया इन हीरोइनों का दिल, बन गई दूसरी बीवी
हाल ही में बिपाशा ने शादी की है, वो लंबे हनीमून पर हैं। पति करण सिंह, जिन्हें वो मंकी बुलाती हैं के साथ वो खूब तस्वीरें शेयर कर रही हैं। करण सिंह की बिपाशा पहली नहीं बल्कि तीसरी पत्नी हैं।
शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना तक, शादीशुदा मर्दों पर आया इन हीरोइनों का दिल, बन गई दूसरी बीवी
रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है। आदित्य पहले से शादीशुदा थे लेकिन रानी से मिलने के बाद उन्होंने रानी से शादी कर ली।
शिल्पा से करीना तक, शादीशुदा मर्दों पर आया इन हीरोइनों का दिल, बन गई दूसरी बीवी
धर्मेंद्र दो बच्चों के पिता थे लेकिन हेमा पर दिल गया। हेमा को भी धर्म भा गए, मुश्किल थी दोनों की पहली शादी। दोनों ने इस्लाम धर्म अपनाया और शादी कर ली।