बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रोतेला ने बताया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उर्वशी ने ये जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंटर पर दी है।
फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में सबका दिल धड़काने वाली एक्ट्रेस उर्वशी खुद सहम गई हैं। जी हां, वे परेशान हैं क्योंकि उनका ट्विटर अकाउंट सिर्फ हैक ही नहीं हुआ है बल्कि उनके अकाउंट पर उनके बारे में अनाश-शनाप भी लिखा गया है। लेकिन कोई देर ना करते हुए उर्वशी ने अपने अकाउंट के हैक होने की जानकारी दे दी।
चलिए आपको बताते हैं कि उनके ट्विटर अकाउंट पर हैकर ने क्या लिखा। हैकर ने लिखा कि 'मैं पॉपुलर होना चाहती हूं और एक......। दरअसल एक.... के बाद हैकर ने जो लिखा है उसे लिख पाना जरुरी नहीं है लेकिन तस्वीर के माध्यम से आप उसे पढ़ सकते हैं।
लेकिन, उर्वशी ने जल्दी ही रीट्वीट करते हुए लिखा कि ये पोस्ट उन्होंने नहीं लिखा है और कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा है कि 'मेरा ट्विटर हैंडल हैक हो गया है और जल्द यह ठीक हो जाएगा। अगर आप कुछ भी संदिग्ध देखते हैं, तो जान लें कि यह मेरा लिखा नहीं है।'
2013 में फिल्म 'सिंह साहेब दी ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली उर्वशी उत्तराखंड के कोटद्वार से हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'रेस 3' और 'हेट स्टोरी 4' हैं। रोतेला 2015 की मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी हैं।