बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तारा समय- समय पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वहीं तारा की तस्वीरें भी अक्सर वायरल हो जाती हैं। वहीं इस बार तारा अपने एक सोशल मीडिया यूजर को रिप्लाई देने को लेकर सुर्खियों में हैं।
2 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : instagram
दरअसल तारा के फैंस की कमी नहीं है, ऐसे में उनके फैंस अक्सर उनसे प्यार का इजहार भी करते रहते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में तारा ने उस कमेंट का रिप्लाई किया, जिसमें उनसे उनके एक फैन ने शादी करने की बात कही थी। तारा का यही जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
3 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : insatgram
तारा के एक फैन ने पोस्ट पर कॉमेंट कर उनसे पूछा था, 'तो हम शादी कब कर रहे हैं?' इस सवाल के जवाब में तारा ने कहा, 'पहले मैं आपसे मिलना चाहूंगी। तब तक लिखते रहिए मुझे। जब यह वायरस खत्म हो जाएगा और यह खतरनाक समय निकल जाएगा, तब हम मिलेंगे। क्या पता, आपके साथ ही मैं आगे बढूं।'
4 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : Social Media
बात तारा सुतारिया के फिल्मी करियर की करें तो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' थी। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें तारा के साथ अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में थे। फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद तारा सुतारिया फिल्म मरजावां में नजर आईं। ये फिल्म भी बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन तारा ने अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया।
5 of 5
तारा सुतारिया, आदर जैन
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि तारा सुतारिया की अपकमिंग फिल्मों में 'तड़प' (RX 100 की रीमेक) शामिल है। फिल्मों के ऐसी भी खबरें हैं कि तारा सुतारिया, आदर जैन को डेट कर रही हैं। बता दें कि आदर जैन, करीना कपूर खान के कजिन भाई हैं। कपूर परिवार के साथ तारा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
पढ़ें: भाई की मेहंदी में राजकुमारी की तरह सजीं कंगना रणौत, इस आलीशान होटल में हो रहा शादी का जश्न