'बरेली की बर्फी', 'हीरोपंती' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकार कृति सेनन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। जिसके चलते कृति सेनन को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कृति सेनन का इंस्टाग्राम अकाउंट रविवार देर रात हैक हुआ। अकाउंट हैक होने की जानकारी खुद कृति सेनन ने ट्विट करके दी। गौरतलब है कि हैकर ने कृति का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करके उनकी कोई पूरानी तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिख दिया- 'मुझे नए अकाउंट पर फॉलो करें।'
इसके बाद कृति सेनन ने ट्विट के जरिए फैंस को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्विट में लिखा- 'दोस्तों मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, कृपया उस पर कोई प्रतिक्रिया न दें।' हालांकि कुछ देर बाद उनका अकाउंट ठीक हो गया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं जब किसी सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक हुआ है। उनसे पहले अमिताभ बच्चन और मनोज वाजपेयी जैसी कलाकारों के भी सोशल मीडिया अकाउंट हो चुके हैं।
वहीं बात करें कृति सेनन की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों उनका आइटम 'आओ कभी हवेली' पर सोशल मीडिया नें पर काफी वारयल हो रहा है। यह गाना राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' का है। इसके अलावा कृति सेनन वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं।