'धड़क' गर्ल जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) बेशक बीते दिन अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं थीं, लेकिन इन दिनों वह काफी सुर्खियों में छाई हुईं हैं। यूं तो जाह्नवी कपूर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों जाह्नवी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आ रही है।
ड्रेस को लेकर ट्रोल होने वाली जाह्नवी का डांस वीडियो वायरल, देखिए 'बिहाइंड द सीन'
बता दें कि जाह्ववी का ये डांसिंग वीडियो (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड के कोरियोग्राफर संजय शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'बिहाइंड द सीन्स, जल्द ही आयोजित होने वाले एक इवेंट के लिए मेहनती एक्ट्रेस के साथ तैयारियां।'
View this post on Instagram
A post shared by Sanjay Shetty (@sanjayshettyofficial) on
इस वीडियो के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) जल्द ही अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। सफेद रंग के सूट सलवार में डास करते हुए जाह्नवी बहुत ही कमाल का डांस कर रही हैं। वहीं जाह्वनी ने भी कुछ वक्त पहले अपने इंस्टग्राम पर बचपन का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी छोटी बहन खुशी के साथ डांस कर रही थी।
View this post on Instagram
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जाह्नवी के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वह जल्द ही 'तख्त' में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स के साथ नजर आएंगी।
बता दें कि 'तख्त (Takht)' मुगल सम्राट औरंगजेब और उसके भाई दारा शिकोह की कहानी बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि विकी कौशल फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाएंगे जबकि रणवीर सिंह दारा शिकोह बनेंगे।