सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोमन शॉल से अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर यह दोनों एक साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सुष्मिता सेन इन दिनों कोलकाता में है। जहां पर वह एक फैशन शो में हिस्सा लेने गई थीं। इस दौरान सुष्मिता ने रेस्टोरेंट की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ पिता और ब्वॉयफ्रेंड दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।
पिता के सामने 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस तरह नजर आईं सुष्मिता सेन, तस्वीरें वायरल
इस तस्वीर को सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया। सुष्मिता सेन ने लिखा - 'बेहतरीन कंपनी, अच्छी बातचीत रही फिलीपींस के शेफ के साथ। हम लोगों को खाना बहुत अच्छा लगा और अरेंजमेंट भी। मेरे पिता उन तीन लोगों को साथ थे जो बहुत बातें करते हैं। कियाना इमोट, रोमन शॉल और मैं। मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं।'
सुष्मिता सेन आशीष एन सोनी के फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता आई थीं। इस दौरान उनके साथ पिता और ब्वॉयफ्रेंड भी दिखे। सुष्मिता ने मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरों में यह तीनों खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सुष्मिता ने रैंप वॉक का वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर शेयर की। रैंप वॉक के दौरान सुष्मिता ने ब्लैक ट्राउजर के साथ ब्लैक कोट पहना हुआ था।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
आपको बता दें, सुष्मिता सेन और रोमन कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासदा अधिक है। सुष्मिता 43 साल की हैं जबकि रोमन 27 के। यानी की सुष्मिता रोमन से उम्र में 16 साल बड़ी हैं। शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी हो या फिर सुष्मिता का बर्थडे हो रोमन हर मौके पर सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ दिखाई दिए।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
रोमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। सुष्मिता का रोमन से पहले कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इन अफेयर्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रणदीप हुड्डा का नाम रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।